बीजेपी तेलंगाना में क्या हिंदुत्व का कार्ड खेल रही है?

वीडियो कैप्शन, बीजेपी तेलंगाना में क्या हिंदुत्व का कार्ड खेल रही है?
बीजेपी तेलंगाना में क्या हिंदुत्व का कार्ड खेल रही है?
प्रकाशित

बीजेपी के आलोचक पार्टी पर हिंदुओं को एकजुट करने के मक़सद से शिवाजी महाराज से जुड़े इतिहास का चुनावी फ़ायदा उठाने की कोशिश का आरोप लगाते रहे हैं.

तेलंगाना

छत्तीसगढ़, मिज़ोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनावों को कई हलकों में अगले साल के संसदीय चुनावों का सेमी फ़ाइनल माना जा रहा है. इन पाँच राज्यों में से तीन राज्यों में बीजेपी का सीधा मुक़ाबला कांग्रेस से है.

मिज़ोरम और तेलंगाना ऐसे दो राज्य हैं, जहाँ स्थानीय पार्टियाँ मुक़ाबले में हैं. 119 विधानसभा सीटों और 17 लोकसभा सीटों वाले तेलंगाना में राष्ट्रीय पार्टियों, बीजेपी और कांग्रेस के लिए सत्तारूढ़ दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के खिलाफ़ बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती है.

10 साल पहले ही तेलंगाना का गठन हुआ था. बीआरएएस को भरोसा है कि किसानों और समाज के कई वर्गों के लिए काम कर रही उसकी सरकारी योजनाओं से उसे चुनावी जीत मिलेगी. बीजेपी के लिए भी तेलंगाना के नतीजे बेहद महत्वपूर्ण हैं.

वीडियो: विनीत खरे और शाद मिद्हत

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)