नए साल के जश्न के बीच ग़ज़ा, इसराइल और यूक्रेन का क्या रहा हाल

वीडियो कैप्शन,
नए साल के जश्न के बीच ग़ज़ा, इसराइल और यूक्रेन का क्या रहा हाल
प्रकाशित

जब दुनियाभर में लोग एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं, तब ग़ज़ा और यूक्रेन में दृश्य कुछ और हैं. 2023 इस क्षेत्र के लिए काले साल की तरह रहा है.

इसके आख़िरी दिन भी ग़ज़ा में इसराइली बमबारी जारी रही. ग़ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक़, रविवार रात हुई बमबारी में कम से कम 48 फ़लस्तीनियों की मौत हो गई.

समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़, ग़ज़ा के पश्चिम में मौजूद अल-अक्सा यूनिवर्सिटी पर भी बम बरसाए गए, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई. इन लोगों ने यूनिवर्सिटी में पनाह ले रखी थी.

रविवार दिन में सेंट्रल ग़ज़ा में इसराइली हमलों की खबरें आईं. अल-मग़ाज़ी और अल बुरेज से हवाई हमलों की रिपोर्ट्स आईं.

ग़ज़ा

इमेज स्रोत, Getty Images

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)