You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
यूक्रेन पर रूसी मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले 22 साल के अभिषेक के परिवार का दर्द
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग की आंच उत्तर प्रदेश के देवरिया तक पहुंच गई है.
19 जुलाई की रात यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह से रवाना हुए कार्गो जहाज़ पर रूस ने मिसाइल हमला किया. जिसमें लगभग 10 लोगों की जान चली गई. इसमें चार भारतीय नाविक भी शामिल थे.
इन्हीं में से एक 22 वर्षीय बेटे अभिषेक निषाद थे, जो उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले थे. ये उनकी समुद्र में पहली नौकरी थी.
जिस बेटे को परिवार ने बेहतर भविष्य की उम्मीद के साथ पहली बार कार्गो जहाज़ पर नौकरी के लिए विदा किया था, आज वही परिवार उनके पार्थिव शरीर का इंतज़ार कर रहा है.
रिपोर्ट- गौरव गुलमोहर, बीबीसी हिंदी के लिए
शूट: कुमार वीरेंद्र
एडिट- सदफ़ ख़ान
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC World Service के नए ऐप को डाउनलोड करें
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट... सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.