You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ब्रिटेन में जहां हिंदू-मुस्लिम झड़प हुई थी, वहां अब कैसा माहौल
यूके के लेस्टर को सांस्कृतिक विविधता, सहिष्णुता और सामुदायिक एकजुटता की एक मिसाल माना जाता रहा है.
पिछले कई दशकों से दक्षिण एशियाई समुदाय की एक बड़ी आबादी यहां रहती आ रही है. इसमें हिन्दू और मुसलमान दोनों शामिल हैं.
लेकिन 2022 में लेस्टर में कुछ ऐसा हुआ जिससे न सिर्फ़ लेस्टर की छवि पर सवाल उठे बल्कि दोनों समुदायों के बीच बन चुकी खाई साफ़-साफ़ दिखने लगी.
हिन्दुओं और मुसलमानों के बीच हुई हिंसक झड़पों ने इस जगह को झकझोर कर रख दिया.
क़रीब दो साल बीत जाने के बाद आज लेस्टर में क्या हालात हैं.
इसी का जायज़ा लिया बीबीसी संवाददाता राघवेंद्र राव और देवाशीष कुमार ने.
देखिये उनकी ये ख़ास रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)