इंदिरा गांधी के अंतिम पलों की गवाह बनीं डॉ. स्नेह भार्गव ने बताया उस दिन कैसा था एम्स अस्पताल का माहौल
इंदिरा गांधी के अंतिम पलों की गवाह बनीं डॉ. स्नेह भार्गव ने बताया उस दिन कैसा था एम्स अस्पताल का माहौल
प्रकाशित
सन् 1984 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को गोलियां लगने के बाद दिल्ली के एम्स ले जाया गया था.
डॉ. स्नेह भार्गव का बतौर निदेशक एम्स में पहला दिन था और वो छात्रों को पढ़ा रही थीं जब ये ख़बर उन्हें दी गई कि घायल अवस्था में प्रधानमंत्री को कैज़ुअल्टी में लाया गया है.
डॉ. स्नेह भार्गव ने अपनी किताब 'द वुमन हू रैन एम्स' में इस घटना का विवरण दिया है.
इस इंटरव्यू में जानिए कि 31 अक्तूबर 1984 के दिन दिल्ली के एम्स में कैसा मंज़र था.
वीडियो: अवतार सिंह और राजन पपनेजा
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित



