ट्रंप ने ताइवान को लेकर ऐसा क्या कह दिया जिससे अमेरिका पर उठने लगे सवाल?-दुनिया जहान

वीडियो कैप्शन, ट्रंप ने ताइवान को लेकर ऐसा क्या कह दिया जिससे अमेरिका पर उठने लगे सवाल?-दुनिया जहान
ट्रंप ने ताइवान को लेकर ऐसा क्या कह दिया जिससे अमेरिका पर उठने लगे सवाल?-दुनिया जहान
प्रकाशित

ताइवान के बारे में अमेरिका के एक बयान से कुछ सवाल खड़े हो गए हैं.

हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कई बार अपने सहयोगी देशों को कह चुके हैं कि अपनी सुरक्षा के लिए वो केवल अमेरिका के भरोसे ना रहे.

मगर अमेरिका के सबसे शक्तिशाली व्यापारी भागीदार के विषय में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हैगसेथ ने कहा कि चीन से ताइवान को निश्चित ही ख़तरा है.

सवाल यह है कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो उसकी रक्षा के लिए अमेरिका किस हद तक जा सकता है?

वहीं अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध का मसला ठंडा पड़ गया है.

अमेरिका मध्यपूर्व के संघर्ष में उलझ गया है.

तो इस हफ़्ते दुनिया जहान में यही जानने की कोशिश करेंगे कि क्या ट्रंप को ताइवान की परवाह है?

प्रजेंटर: मोहनलाल शर्मा

प्रोडक्शनः काशिफ़ सिद्दीक़ी

ऑडियो मिक्सिंगः तिलकराज भाटिया

वीडियो एडिटिंगः अक्षित गुप्ता

बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और व्हॉट्सऐप पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)