तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी कहां लापता हैं?

वीडियो कैप्शन,
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी कहां लापता हैं?
प्रकाशित

लोकप्रिय टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरचरण सिंह अचानक लापता हो गए हैं.

गुरचरण सिंह के पिता ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

वो पिछले पांच दिनों से लापता हैं.

दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है.

गुरचरण सिंह

इमेज स्रोत, instagram

इमेज कैप्शन, गुरचरण सिंह

रिपोर्ट के मुताबिक गुरचरण सिंह सोमवार को दिल्ली स्थित अपने घर से मुंबई के लिए निकले थे और तब से लापता हैं.

उन्हें मुंबई पहुंचना था लेकिन वे ना तो वहां पहुंचे और न ही घर लौटे.

उनसे फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है.

इस वजह से उनके परिवार को चिंता हुई और और उन्होंने पुलिस से संपर्क किया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)