LIVE: रूस के अंदर आगे बढ़ रही यूक्रेनी सेना, एक और इलाक़े में इमर्जेंसी का एलान

ढाई साल से जारी जंग में यूक्रेन पहली बार लड़ाई को रूसी ज़मीन पर ले जाने में कामयाब रहा है.

उसके सबसे बड़े सहयोगी अमेरिका तक ने कहा है कि उसे रूस के कुर्स्क में यूक्रेनी कार्रवाई की पहले से जानकारी नहीं थी.

रूस के कुर्स्क में चल रही लड़ाई के बीच पड़ोस के बेलगोरोद में भी इमर्जेंसी घोषित कर दी गई है.