You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पेंच टाइगर रिज़र्व की मशहूर ‘कॉलरवाली’ बाघिन की मौत, अंतिम संस्कार
मध्य प्रदेश में पेंच टाइगर रिज़र्व की मशहूर बाघिन टी15 का निधन हो गया है. 16 साल से ज़्यादा उम्र की इस बाघिन को ‘कॉलरवाली’ और ‘माताराम’ भी कहा जाता था.
इस बाघिन की मृत्यु उसकी वृद्धावस्था के कारण हुई है. कॉलरवाली बाघिन ने मई 2008 से दिसंबर 2018 के बीच कुल आठ बार में 29 शावकों को जन्म दिया और पेंच में बाघों का कुनबा बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की.
एक बाघिन का अपने जीवनकाल में 29 शावकों को जन्म देना एक विश्व रिकार्ड है. साथ ही 29 में से 25 शावकों को जीवित रख पाना भी अपने आप में अभूतपूर्व है.
पेंच टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने इसे श्रद्धांजलि दी और दुनिया भर में मशहूर कॉलरवाली बाघिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
वीडियो: शुरैह नियाज़ी, लिमटी खरे और पेंच टाइगर रिज़र्व